करना है कुछ हटके...तो बन जाएं बार टेंडर!

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 13 जुलाई 2016, 10:23 AM (IST)

लोगों को लगता है कि बार में काम करना बहुत ही आसान और सरल होता है। पर असल में ऎसा नहीं है। उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पडता है। पर इस बात में कोई शक नही कि बार में काम बडे ही मजेदार और रोमांचक तरीके से होता है। आइए, आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप `बार` में अपने आप को कामयाबी दिला सकते हैं।


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

सैलेरी हर बार में काम करने पर आपको अलग अलग सैलेरी मिलती है। सैलेरी निर्भर करती है कि आप किस तरह के बार में काम कर रहे है। उसकी रेपूटेशन क्या है और बार वाले इस बात का भी ध्यान रख कर आपको पैसे देते हैं कि आप में कितना टैलेंट है।  

जिम्मेदारियां इस प्रोफेशन में सब की अलग अलग जिम्मेदारियां होती है। कोई ड्रिंक्स सर्व करता है तो कोई ग्राहकों को संभालता है। बार में लडाई होना बहुत ही आम बात है, उन हालातों को काबु करना भी एक जिम्मेदारी में शामिल है। 

स्कील्स बार में काम करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल तो होनी ही चाहिए। इसके अलावा आपको अच्छे से बात करना भी आना चाहिए। कई बडे बार और होटल्स में आपको अनुभव को देखकर आपको नौकरी मिलती है, पर आजकल इनकी तादाद इतनी ज्यादा हो गई है कि आपके टैलेंट को देखकर कहीं भी आसानी से नौकरी मिल जाएगी।  

पर्सनल ग्रोथ बार में आप भले ही अपने कैरियर की शुरूआत छोटे दर्जे से करें पर जैसे जैसे आप बार में अपना टाइम बिताएंगे आप खुद महसूस करेगें की आपकी पर्सनल ग्रोथ हो रही है। विदेशों में अनुभवी मैनेजर की वैसे भी बहुत ज्यादा डिमांड है।