आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 21 नवम्बर 2017, 3:56 PM (IST)

एक ऐसा शौक है जो छुपाए नहीं छिपता और वह है उनका लग्ज़री कारों के प्रति प्यार। लग्ज़री कारों के इस शौक में ये एक्ट्रेस हमारे बाॅलीवुड के एक्टरों से किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं। यह प्यार इतना ज्यादा है कि इन बाॅलीवुड बेब्स के पास एक-दो नहीं, बल्कि 4 से 5 लग्ज़री कारें हैं। इनमें से किसका प्यार है लग्ज़री सेडान और कौन है स्पोर्ट्स या सुपरकार की दिवानी, सब पढेंगे हमारे इस खास बाॅलीवुड आर्टिकल में। आइए, बढते हैं आगे .........
महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप
पत्नी को नींद न आए,नींद पूरी न हो तो समझो

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

आलिया भट्ट
शुरूआत करते हैं बाॅलीवुड की Qटी गर्ल आलिया भट्ट से। हालही में उन्होंने सफेद रंग की Audi Q5 खरीदी है। आलिया फिल्मों में जितनी दमदार परफाॅर्मेंस देती हैं, उतनी ही बेहतर परफाॅर्मेंस Audi Q5 की है।

प्रियंका चोपडा
इस नाम को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। प्रियंका चोपडा का नाम बाॅलीवुड की सबसे खूबसूरत और मेहनती एक्ट्रस में लिया जाता है। साल 2000 में प्रियंका ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। बाॅलीवुड के अलावा प्रियंका हाॅलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के झंडे गाड रही है। जितने में भी उनके पास लग्ज़री कारों का खजाना न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। लग्ज़री कारों की शौकीन प्रियंका के पास रोल्स राॅयस है जो लग्ज़री कारों में सबसे महंगा ब्रांड है। इसके अलावा, रेड कलर की पोर्श कैनन, BMW 7-सीरीज़ का व्हाईट एडिशन और मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास जैसी फास्ट और सुपरकारें भी प्रियंका के पार्किंग लाॅट में खडी रहती हैं।

कटरीना कैफ
हालही में कपूर खानदान के चश्मोचिराग रणवीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद कटरीना कैफ पार्टियों में कम ही नज़र आती है। जिस तरह रणवीर का दिल कटरीना पर आया था, उसी तरह कटरीना का दिल आया है Audi Q7। ब्लैक कलर की Q7 के अलावा उनके पास सिल्वर कलर की Q3 भी है।

अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा बाॅलीवुड की ग्लैमरस और टाॅप एक्ट्रर्स में से एक है। लग्ज़री लाइफ उन्हें पसंद है। उनके पास रैंज रोवर वोगन SUV है। इसके अलावा, Audi Q-7 उन्होंने विराट ने गिफ्ट की है। विराट Audi के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

दीपिका पादूकोण
बाॅलीवुड की नम्बर-1 अदाकारा दीपिका पादूकोण का नाम इस लिस्ट में नीचे इसलिए है क्योंकि उन्हों ज्यादा लग्ज़री कारों का शौक नहीं है। उनके पास केवल 2 लग्ज़री कारें हैं। इनमें से एक है BMW 5 सीरीज़ और दूसरी है Audi Q-7 SUV। इसके अलावा भी उनके पास कई कारें हैं।

श्रद्धा कपूर
बाॅलीवुड की नई आशिकी गर्ल श्रद्धा कपूर एक के बाद एक ब्लाॅक ब्लास्टर फिल्में दे रही हैं। एक्टर, सिंगर और डांसर के तौर पर पहचान बनाने वाली श्रद्धा कपूर की पहली पसंद मिनी कूपर थी लेकिन उनके पिता शक्ति कपूर ने उन्हें मर्सिडीज़ ML-क्लास SUV लेने की सलाह दी। इस बात को उन्होंने भी माना। एमएल क्लास की कीमत 90 लाख रूपए है।

कंगना रानोत
हाल में रितिक रोशन के साथ अपने संबंधों को लेकर चर्चा में रही बाॅलीवुड की क्विन कंगना रानोत ने हालही में अपना 21वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने BMW 7 सीरीज़ खरीदी है। यह एक लग्ज़री और कम्फर्टेबल कार है।

परिणिती चोपडा
प्रियंका चोपडा की छोटी बहिन परिणिती चोपडा ने हालही में अपना 27 पूरा किया है। ऐसे में उन्होंने लग्ज़री कारों में न मर्सिडीज़ को पसंद किया और न ही Audi को। उनका दिल जीता जगुआर ने। टाटा की ब्रिटिश कंपनी जगुआर की सफेद रंग की XJL कार उनके पास है।

सनी लियोनी
बाॅलीवुड की नई हाॅट सनसनी सनी लियोनी का नाम इस लिस्ट में न हो, ऐसा गुनाह हम नहीं करना चाहते। सनी का नाम उस लिस्ट में भी शुमार है जिन सेलिब्रिटी का नाम सबसे ज्यादा आॅनलाइन सर्च किया जाता है। सनी कई युवाओं के दिलों में बसी है, लेकिन उनके दिल में बसी है लग्ज़री कार मासेराटी। यह कार उनके पति डेनियल वेबर ने उन्हें गिफ्ट की है। कीमत 1.5 करोड रूपए के आसपास है।