करनी है तरक्की तो सीखे विदेशी भाषा!

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 18 जून 2016, 3:04 PM (IST)

जिंदगी में हर कोई तरक्की चाहता है, लेकिन उसके लिए हमेशा सीखना भी जरूरी होता है। अगर आप भी अपनी जिंदगी में तरक्की चाहते हैं और बायोडाटा में वैटेज बढ़ाना चाहते हो तो आप सीखिए विदेशी भाषा। भले ही शुरुआत में नई भाषा सीखना अजीब लगे। लेकिन ऐसी भाषाएं आपकी कमाई के बेहतर रास्ते खोल सकते हैं...


[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

स्पेनिश अगर किसी भाषा को वाकई वैश्विक भाषा का दर्जा मिल सकता है तो वो स्पेनिश है। दुनिया भर में इस भाषा से जुड़े रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। अमेरिका में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं, जो स्पेनिश बोलते हैं। स्पेन के अलावा ये भाषा दक्षिण अमेरिका के कई देशों और मेक्सिकों में भी बोली जाती है। 

जर्मन इस भाषा को बोलने वाले अपने पूरे करियर के दौरान 1,28,000 डॉलर अतिरिक्त कमा सकते हैं। जर्मनी के अलावा स्विटजरलैंड में भी ये भाषा काफी प्रचलित है और ये दोनों देश यूरोप में कारोबार का केंद्र माने जाते हैं। ऐसे में ये भाषा बिजनेस के लिहाज से अहम है।

मंदारिनदुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन की भाषा क्यों जरूरी है, ये समझाने की जरूरत नहीं रह जाती।  भारत के साथ चीन का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और आगे भी ऐसी ही संभावनाएं हैं।ऐसे में मंदारिन सीखना नौकरी दिला सकता है। चीन में 1.4 अरब लोग यही भाषा बोलते हैं. इसके अलावा हांगकांग, मकाऊ और ताईवान में मंदारिन बोली जाती है।  

जापानी जापानी बोलने वालों की तादाद 10 करोड़ से ज्यादा हैं। अंग्रेजी में कई ऐसे लफ्ज हैं, जो इसी भाषा में पहुंचे हैं। अगर एशिया के रोबोटिक केंद्र में जगह बनानी है तो जापानी सीखना अनिवार्य समझ लीजिए। 

पुर्तगाली दुनिया भार में 20 करोड़ से ज्यादा लोग पुर्तगाली बोलते हैं. ये गलतफहमी मत रखिएगा कि महज पुर्तगाल में ये बोली जाती है। पुर्तगाल, ब्राजील, अंगोला, पूर्वी तिमोर, मकाऊ, स्पेन, फ्रांस और लग्जमबर्ग के कई हिस्से हैं, जहां ये भाषा धमाकेदार रुतबा रखती है। 

अरबी दुबई और आबु धाबी जैसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों में यह भाषा बोली जाती है। अरब जगत की संयुक्त जीडीपी करीब 60 अरब डॉलर है। ऐसे में यह भाषा कई रोजगार दिला सकती है। पश्चिम एशिया और अफ्रीका के कई मुल्कों में ये भाषा इस्तेमाल होती है।