अलग दिखने के लिए तोड दी सभी सीमाएं

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016, 5:38 PM (IST)

इस दुनिया में ऐसे सनकी लोग है जो अपने आपको अलग दिखाने के लिए कुछ भी कर सकते है। अलग दिखाने के चक्कर में यह लोग कई बार खुद को जोखिम में डाल देते है। आज आपको एक ऐसी ही लडके के बारे में बता रहे है। एक मॉ़ल और टैटू आर्टिस्ट ने अपने पूरे शरीर पर टैटू बनवा लिये हैं। इतना ही नहीं उस लडक़ी ने सबसे अलग दिखने की सभी सीमाएँ तोड़ते हुए अपनी नाभि को ऑपरेशन से खत्म करवा दिया।

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अपने कान नुकीले करवा लिये और आंखों की पुतलियों का रंग नीला करवा लिया। हालांकि यह सब करवाने में उसकी आंखों की रोशनी जा सकती थी, वो हमेशा के लिए अंधी हो सकती थी और इनफैक्शन हो जाने पर जान भी जा सकती थी।

लेकिन 25 साल की इस लडक़ी ने अपनी सनक के आगे सभी जोखिमों को बौना कर दिया और दुनिया का सबसे अजूबा इंसान बन गयी। इस लडक़ी का नाम ग्रेस न्यूट्रल है। ग्रेस मॉडलिंग करती है और टैटू आर्टिस्ट भी है।

ग्रेस की चाहत सिर्फ इतनी है कि वो पूरी दुनिया में कुछ अलग हटकर दिखे और उनका शरीर उनके व्यक्तित्व को दर्शाय।

उनका कहना है कि जब वो 21 साल की थी तब उन्होंने अपनी जीभ को रॉकर मैरिलिन मैनसन के प्रभावित होकर दो हिस्सों में कटवा लिया था। उस वक्त घाव भरने में हफ्ते भर का समय लगा था।