चण्डीगढ़/नूह। हरियाणा के जिला नूह के खण्ड फिरोजपुर-झिरका व नगीना के 80
गांवों में पेयजल आपूर्ति की बढ़ोतरी के लिए लगभग 211 करोड़ रुपये लागत की
एक परियोजना को नाबार्ड से स्वीकृति मिल चुकी है। यह
जानकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल ने आज यहां
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक नसीम अहमद द्वारा पूछे
गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे