करना है वेट लूस तो अपनाएं जूस थेरपी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 मार्च 2018, 4:13 PM (IST)

जूस का नाम सुनते ही हम सब फ्रूट्स बारे में सोचने लगते हैं, लजीज स्वाद के साथ, जो आपकी सेहत और स्वाद दोनों को बरकरार रखेगा। जूस थेरपी हैल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं ।जंक फूड जो कि कैलरीज से भरा हो, उसे बिल्कुल बंद कर दें। फ्राइड खाना, डेजर्ट, अल्कोहल, सिगरेट, कॉफी, चॉकलेट्स इन सब ही चीजों को खाना बंद करें। आप अपनी तीन दिन की जूस थेरपी के लिए तैयार हैं। इसको ऐसे समय में शुरू करें, जब आप पर ज्यादा काम का बोझ न हो और आपकी बॉडी को पूरा आराम मिल सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दिन में पांच-छह बार अलग-अलग तरह के जूस पिएं। शुरुआत लेमन जूस से करें। हालांकि सुबह उठते ही एक गिलास पानी जरूर पिएं। इसके बाद किसी भी सब्जी का रस पिएं। फिर फू्रट जूस जैसे, ऑरेंज जूस, पाइनेपल जूस ले सकते हैं। टमाटर, गाजर, बीट रूट का जूस हमेशा मिलाकर पिएं। इसके बाद बॉडी के लिए वॉटरमेलन जूस अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें - रूखी त्वचा के लिए महंगा नहीं सस्ता और असदार घरेलू इलाज

इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और एनर्जी लेवल बढ जाएगा।

ये भी पढ़ें - माँ बाप के झगड़ों से बच्चों पर होते है, ये 5 बुरे असर

शाम को पालक और खीरे का जूस पीना फायदेमंद होता है। सोने से पहले संतरा, सेब और अंगूर का मिक्स्ड जूस पिएं।

ये भी पढ़ें - सदा जवां बनाए रखती है दालचीनी, जानिए ऐसे कई फायदे

इस डाइट को तीन दिन तक फॉलो करें। जब तीन दिन पूरे हो जाएं, तो बस हल्का खाना जैसे, प्लेन राइस, दाल, सूप, दही आदि 4-5 दिन तक खाएं। इन दिनों में दिनभर में लगभग दो से तीन गिलास जूस भी पीते रहें। अब आप अपनी नॉर्मल डाइट पर आ सकते हैं। हां, यह ख्याल रखें कि आपकी इटिंग हैबिट्स कंट्रोल में रहें। हाई क्वालिटी खाना जरूर खाएं।

ये भी पढ़ें - बॉय-फ्रेंड से झगड़ा..तो अपनाएं ये टिप्स!