फिर से विवादों में फंसे आदित्य नारायण,,,,जानें पूरा मामला...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 मार्च 2018, 12:44 PM (IST)

मुंबई। फिल्म स्टार्स के किड्स अपनी लाइफ स्टाइल के लिए हमेशा सुर्खियों में बनें रहते है। अब एक फेमस के सिंगर बेटे विवादों में फंसते नजर आ रहे है,हालकि इन पर पहले से कई विवाद है। जी हां हम बात कर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की। अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने सिंगर आदित्य नारायण को गिरफ्तार किया हालांकि 10 हजार के जुर्माने पर उन्हें जमानत दे दी गई। इस हादसे में रिक्शा ड्राइवर और पैसेंजर घायल हो गए। इससे पहले भी आदित्य नारायण कई बार विवादों में फंसे। आइए जानते हैं उनसे जुड़े ऐसे ही कुछ मामले जब वह चर्चा में आए।

पिछले ही साल आदित्य नारायण रायपुर से मुंबई जा रहे थे। तभी वह एयरपोर्ट पर इंडिगो के एयरलाइन अधिकारी पर झल्लाने लगे। नौबत यहां तक आ गई कि उन्होंने खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल तक किया। दरअसल, आदित्य नारायण 17 किलो से ज्यादा वजन लेकर जा रहे थे। बहस के दौरान आदित्य नारायण ने कहा कि 'तुम कभी ना कभी तो पहुंचोगे ना बॉम्बे, फिर तुझे देख लूंगा' आदित्य नारायण रायपुर में दशहरा उत्सव में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इससे पहले साल 2011 में एक लड़की ने आदित्य नारायण पर भद्दे कमेंट्स करने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। आदित्य नारायण अपने दोस्त के साथ एक पब में पहुंचे थे। जहां उन्होंने काफी नशा कर लिया था। इसी दौरान आदित्य नशे की हालत में एक लड़की के साथ बदतमीजी करने लगे। यहां तक कि उस लड़की पर गिर भी गए थे। इसके बाद उस लड़की ने आदित्य को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। बताया जाता है कि, इस वाकये के दौरान आदित्य के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थीं। हालांकि बाद में आदित्य नारायण ने पब में जाने की बात कबूली थी लेकिन किसी लड़की के थप्पड़ मारे जाने की बात से साफ इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा