सबको एक सूत्र में जोड़ने के लिए कांग्रेस ने किया शक्ति एप लॉन्च

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 मार्च 2018, 08:52 AM (IST)

बारां। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी तरूण कुमार द्वारा सोमवार को सर्किट हाउस, बारां में कांग्रेस के शक्ति कार्यक्रम के सम्बन्ध में कांग्रेसजनों की बैठक ली।

जिला महासचिव कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश, प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में जोड़ने तथा अपने विचार आदान-प्रदान करने के लिए शक्ति कार्यक्रम लांच किया गया है। इस कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने तथा शक्ति के लांचिग हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी तरूण कुमार द्वारा सोमवार को बारां में कांग्रेसजनों की बैठक ली। कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व सिविल लाइन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तरूण कुमार जी द्वारा माल्यार्पण किया गया।

इसके उपरान्त सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में विधानसभा वाइज कांग्रेसजनों की बैठक लेकर उनसे पार्टी संगठन गतिविधियों एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल से भी बारां जिले के संबंध में राजनीतिक चर्चा की।

गणपति रिसोर्ट कोटा रोड बारां में तरूण कुमार द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया, जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में राहुल गांधी के शक्ति एप की लांचिंग की तथा इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इस एप के माध्यम से कांग्रेस नेतृत्व अपना संदेश, सुझाव सीधे कांग्रेसजन तक पहुंचा सकेंगे एवं कांग्रेसजन सीधे कांग्रेस नेतृत्व तक अपनी बात को पहुंचा सकेंगे। इसके माध्यम से कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी लगातार प्राप्त होती रहेगी। जिलाध्यक्ष पानाचंद ने अध्यक्षीय संबोधन में सभी कांग्रेसजनों से आव्हान करते हुए कहा कि इस शक्ति एप से अधिक से अधिक संख्या में जुडे ताकि आपका सीधा संवाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से हो सके।

सोमवार को प्रदेश सह प्रभारी द्वारा ली गई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद भाया, पूर्व जिलाध्यक्ष निजामुद्वीन खान, जिला सह प्रभारी नईमुद्वीन गुड्डू, समन्वयक अनूप ठाकुर, डाॅ.इकराम खान, जिलाध्यक्ष बूंदी सी.एल.प्रेमी, शिवकांत नंदवाना, पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणा, पूर्व चेयरमेन छबडा नाथूलाल अग्रवाल, गोविन्द दरबार, रेवती गेरा, बुलन्द इकबाल, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया, करणसिंह राठौड, सीएडी सभापति सुनील गालव, प्रधान कविता मीणा, निधि चंदेल, अजयसिंह, अजीतसिंह, सेवाराम मीणा, उप प्रधान रामहेत मीणा, धर्मेन्द्र यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, रामचरण मेहता, देवीशंकर मालव, बाबूलाल टाटू, अरविन्द प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मीणा, विनोद चैपडा, दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता भारत भूषण सक्सेना, सभापति कमल राठौर, पूर्व सभापति राजेन्द्र भूमल्या, कैलाश पारस, लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा, एनएसयूआई के धन कुमार मीणा, सेवादल अध्यक्ष अशरफ देशवाली, सेवादल महिला प्रकोष्ठ की संध्या जाडेजा, मांगरोल के प्रमोद जैन टीटू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लियाकत अली मेव, घुमंतू प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्ड, किसान कांग्रेस के रमेश मीणा, शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवाल, मजदूर कांग्रेस के नंदलाल मीणा, कांग्रेस विचारधारा प्रकोष्ठ के नासिर भाई, जिला संयोजक आईटी सेल सादिक खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के महेन्द्र यादव, महासचिव महिला कांग्रेस सरोज नागर, जिपस मनोज चैधरी, सिद्वार्थ नागर, महेन्द्रसिंह चैधरी, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों डाॅ. इजहार खान सीमा, सोहेल खान, जाकिर मंसूरी, प्रिंयका नंदवाना, अरविन्द गालव सहित जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षद गौरव शर्मा, हरिराज गुर्जर, शिवशंकर यादव, नवीन सोन, नियाज मोहम्मद, अखलाक अंसारी सहित सैकडों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे