LIVE : मुख्यमंत्री फडणवीस और किसानों के बीच जारी है बैठक

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 मार्च 2018, 08:16 AM (IST)

मुंबई। पूर्ण कर्जमाफी के साथ अपनी अन्य मांगों को लेकर महाराष्ट्र के नासिक से निकला हजारों किसानों का मोर्चा मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंच गया है। करीब 30 हजार किसान 200 किलोमीटर की यात्रा कर नासिक से मुंबई पहुंचे हैं। आज इनकी योजना विधानसभा घेरने की है। मुंबई पहुंचे इन किसानों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिलना भी शुरू हो गया है।

किसानों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेगा। ये मुलाकात दोपहर 2 बजे होगी, जिसके बाद किसान अगले कदम पर फैसला लेंगे। मुंबई के ट्रैफिक ज्वाइंट कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि किसानों के आंदोलन के चलते कोई भी मार्ग बंद नहीं किया गया है। इसके अलावा किसी भी रूट को डायवर्ट नहीं किया गया है।

LIVE.....

- किसानों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा पहुंच गया है। यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्रियों की समिति से किसानों की बैठक चल रही है। इस मुलाकात के बाद ही किसान फैसला करेंगे कि उनका मार्च खत्म होगा या वो विधानसभा का घेराव करेंगे।

- हम किसानों की मांग मानने के पक्ष में हैं: CM फडनवीस

- किसान मोर्चे के पहले दिन से हम बातचीत की कोशिश कर रहे: CM फडनवीस

- किसानों का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा पहुंच गया है। यहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्रियों की समिति से किसानों की बैठक चल रही है। इस मुलाकात के बाद ही किसान फैसला करेंगे कि उनका मार्च खत्म होगा या वो विधानसभा का घेराव करेंगे।

- इससे पहले विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि किसानों की मांग को लेकर मंत्रियों की समिति और प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी और सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि किसानों की मांगों पर एक समयसीमा तय की जाएगी।

- मुझे लगता है कि हम किसानों के 80-90 प्रतिशत मुद्दों का समाधान कर देंगे। हम उनकी मांगों को लेकर गंभीर हैं और हम सबसे अच्छे फैसले लेंगे: गिरीश महाजन

- यह सिर्फ महाराष्ट्र के किसानों का मुद्दा नहीं है बल्कि पूरे भारत के किसानों का मुद्दा है: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

- सर पर रखे सोनल पैनल से फोन चार्ज करते मार्च में शामिल होने नासिक से आए किसान। त्रयम्बक तालुके नाम के यह किसान अपने सोलर पैनल से दूसरों की भी मदद करते हैं।

- मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी आज किसान मार्च के कारण ट्रैफिक में कोई बदलाव नहीं होगा और ट्रैफिक हर दिन की तरह सामान्य होगा। इसके साथ ही मुंबई पुलिस लोगों को जरूरत के हिसाब से अपडेट करती रहेगी।

- संजय राउत का बयान- किसानों की माँगों पर पहल की गयी थी लेकिन घोषणा बनकर ही रह गयी। गम्भीरता पूर्वक सुनी नहीं गयी उनकी बात। ये पूरे देश के किसानों का विषय है। हमारे राजनेताओं को वोट के लिए किसान चाहिए।

- केन्द्र और महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी शिवसेना के अलावा MNS ने भी इस किसान मोर्चे का समर्थन कर रही है। शिवसेना नेता और राज्य के मंत्री एकनाथ शिंदे ने कल इन किसानों से मुलाकात की. MNS प्रमुख राज ठाकरे ने भी किसानों से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया है।

- आज दोपहर में किसान महाराष्ट्र विधानसभा के घेराव की तैयारी में हैं। उससे पहले 12 बजे मुख्यमंत्री के साथ किसानों के शिष्टमंडल की मुलाकात होनी है। सीएम ने कहा कि वो बातचीत को तैयार हैं।

- वरिष्ठ माकपा नेता सीताराम येचुरी किसान मोर्चा में शामिल होने मुंबई पहुंच रहे हैं।

- सुबह 4:30 बजे भायखला जंक्शन के पास लोगों ने किसानों के बीच पानी, खजूर और बिस्किट्स का वितरण किया।

- सिख समुदाय के लोगों ने मार्च में शामिल किसानों के बीच खाना बांटा।

- पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन कर रहे किसानों को विधानसभा से दो किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाए।






हजारों किसानों ने रविवार को मुंबई में पड़ाव डाल दिया। किसानों का कारवां मुंबई से सटे आनंद नगर पहुंच गया है। किसान अब मुंबई में विधानसभा का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा घेरने की योजना है। उधर, किसानों को राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार किसानों से शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने भी मुलाकात की और उनसे उनकी मांगों के बारे में बात की। आपको बता दें कि इस मोर्चे को कांग्रेस पहले ही समर्थन दे चुकी है। वहीं एमएनएस और आम आदमी पार्टी के नेता भी किसानों से मिलने वाले हैं। आंदोलनकारी किसान सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे और अपनी मांगें रखेंगे।

उधर, विधानसभा घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी पूरी तैयारियां कर ली हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार किसानों को आजाद मैदान से आगे नहीं आने दिया जाएगा। हालांकि किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कई जगह यातायात में बदलाव भी किया गया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक नासिक से करीब 30 हजार किसान मुंबई पहुंचे हैं। किसान पूर्ण कर्जमाफी के साथ अन्य मांगों को लेकर सोमवार को विधानसभा का घेराव करेंगे। किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. अशोक ढवले के अनुसार मोर्चे को शिवसेना, एमएनएस, आप, रिपब्लिकन पार्टी (जोगेंद्र कवाडे गुट), कुणबी सेना, आगरी सेना और कुणबी प्रतिष्ठान ने समर्थन दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे