किरोडी ने राजपा के भाजपा में विलय का पत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 मार्च 2018, 11:07 PM (IST)


जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल को रविवार को उनके निवास पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की मौजूदगी में नेशनल पीपुल्स पार्टी (राजपा) के अध्यक्ष डाॅ. किरोड़ीलाल मीणा, विधायक श्रीमती गोलमा देवी एवं गीता वर्मा ने राजपा के भारतीय जनता पार्टी में विलय का पत्र सौंपा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे