शक्ति प्रोग्राम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर दिया जोर

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 मार्च 2018, 3:30 PM (IST)

करौली। कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रोग्राम की लॉन्चिंग के लिए जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश माली, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, उपसभापति नफीस अहमद सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को शक्ति कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यकर्ताओं और आमजन को अधिक से अधिक संख्या में शक्ति से जोड़ने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर आमजन के बीच पार्टी की रीति नीतियों के प्रचार का संदेश।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वरिष्ठ कार्यकर्ता नफीस अहमद में विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा द्वारा आम जनता के लिए किए जा रहे धरने की सराहना की।


ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव आमजन की लड़ाई लड़ती रही है। विधायक दर्शन सिंह ने शक्ति कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।


ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!