डेयरी कर्मचारियों को 7वें वेतन के परिलाभ जल्द मिलेंगे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 मार्च 2018, 12:42 PM (IST)

जयपुर। विभिन्न मांगों को लेकर डेयरी कर्मचारियों का सात दिन से चल रहा प्रदर्शन शनिवार को डेयरी चेयरमैन ओम प्रकाश पूनिया के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। इससे पहले डेयरी कर्मचारियों ने दोपहर लंच में प्रदर्शन किया। डेयरी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। शाम 4 बजे कर्मचारियों ने चेयरमैन से मुलाकात की। इसमें चेयरमैन ने जल्द ही सातवां वेतन के परिलाभ देने, सेवानिवृत कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा, संविदा पर लगे कर्मचारियों को भर्ती में प्राथमिकता देने और जल्द ही नई भर्ती करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने आंदोलन खत्म कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे