मां सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर हुई विचार गोष्ठी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 मार्च 2018, 5:55 PM (IST)

करौली। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को महिला शिक्षा की अग्रदूत मां सावित्री बाई फुले की 121वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान जिला करौली के जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह माली की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई।

सर्वप्रथम मां सावित्री बाई फुले के चित्रपट के समक्ष जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह माली, उपाध्यक्ष हुकमसिंह माली, प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव नवलसिंह माली, पार्षद दुर्जनसिंह लुहानिया, प्रधानाचार्य धर्मसिंह जेरिया, व्याख्याता अनिल मित्तल, रविकांत चतुर्वेदी, पूजा राजपूत, जूही माली आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रेमसिंह माली ने कहा कि मां सावित्री बाई फुले ने विषम परिस्थितियों में अछूत व दलित वर्ग की बालिकाओं में शिक्षा की अलख जगाने कार्य किया, उसे हम कभी भुला नहीं सकते। इतिहास गवाह है कि उन्हीं की बदौलत संपूर्ण देश में आज महिला शिक्षा खासकर दलित, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े वर्ग की बालिकाओं में शिक्षा का ग्राफ प्रति वर्ष बढ़ रहा है। इस आधुनिकता की दौड़ में हमें चाहिए कि बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे कि कई सामाजिक बुराइयों को खत्म किया जा सकता है।

इस दौरान विचार गोष्ठी में संस्थान उपाध्यक्ष हुकमसिंह माली, प्रदेश यूथ कांग्रेस सचिव नवलसिंह माली, पार्षद दुर्जनसिंह लुहानिया, प्रधानाचार्य धर्मसिंह जेरिया, गोपाल माली आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर हरीसिंह मीना, हनुमानसिंह, दामोदर प्रजापत, अमृत, राजूलाल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे