अपने शानदार अभिनय से सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाली बॉलीवुड
अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी
हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से उनका अचानक निधन हो गया। 55
वर्षीय श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थी। श्रीदेवी के
साथ उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी भी दुबई में मौजूद थे।
उन्हें
हिंदी फिल्मों की पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता है। श्रीदेवी हमारे बीच
अब नहीं हैं लेकिन उनके फैंस उनकी टॉप-11 फिल्मों को नहीं भूल पाएंगे।
आपको के लिए पेश हैं बॉलीवुड की रूप की रानी के करियर की बेहतरीन
फिल्में...
अगली स्लाइट पर देखें श्रीदेवी के करियर की टॉप 11 फिल्में :-
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
1. सदमा:-
1983
में बालू महेंद्र के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सदमा’ में श्रीदेवी कमल हासन
के अपोजिट काम कर रही थी। लेकिन तारीफ कमल हासन से ज्यादा श्रीदेवी के काम
की हुई थी। श्रीदेवी ने फिल्म में एक दुर्घटनाग्रस्त लडक़ी का किरदार
निभाया था जिसके दिमाग का विकास नहीं हो पाता।
ये भी पढ़ें - संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप
2. नगीना:-
फिल्म
‘सदमा’ से श्रीदेवी को पहचान मिल गई थी लेकिन साल 1986 में आई ‘नगीना’
फिल्म ने श्रीदेवी को देश के घर-घर में पहुंचा दिया। इनके इच्छाधारी नागिन
के स्वरूप को बेहद पसंद किया गया था।
ये भी पढ़ें - जानें, माला सिन्हा ने क्यों लिया वैजयंती माला व मीना कुमारी का नाम
3. जानबाज:-
अपने अभिनय का
लोहा मनवा चुकी श्रीदेवी ने साल 1986 में आई फिरोज खान की फिल्म में उनकी
प्रेमिका का एक छोटा सा किरदार निभाया था। लेकिन हर किसी को नहीं मिलता
गाने पर अपने डांस का मुजारिहा पेश कर श्रीदेवी लोगों के जुबान पर चढ़ गईं।
ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...
4. मिस्टर इंडिया:-
साल
1987 श्रीदेवी के लिए बेहद खास साबित हुआ। इस साल फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’
हिट रही। फिल्म में अपने देवर अनिल कपूर के साथ रोमांस करने वाली श्रीदेवी
ने फिल्म में पत्रकार के किरदार को बखूबी निभाया था। फिल्म का गाना काटे
नहीं कटते ये दिन और रात गाना बेहद पॉपुलर हुआ था।
ये भी पढ़ें - इस बात पर चर्चा से हिचकते हैं महिला-पुरुष दोनों : राधिका
5. चांदनी :-
यश
चोपड़ा की फिल्म ‘चांदनी’ में श्रीदेवी के काम को एक बार फिर लोगों ने खूब
पसंद किया। 1989 में आई इस फिल्म में उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे।
ये भी पढ़ें - B.Spl: एक दो नहीं इन सात अभिनेत्रियों के साथ था अक्षय कुमार का अफेयर
6. चालबाज:-
साल 1989 में आई फिल्म ‘चालबाज’ में श्रीदेवी ने डबल रोल किया था। दोनो किरदारों में चुटीली श्रीदेवी को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
ये भी पढ़ें - विद्या बालन की कुछ दिलचस्त बातों के बारे में...
7. लम्हे:-
चांदनी
में किए श्रीदेवी के काम के मुरीद हो चुके यश चोपड़ा ने उन्हें अपनी अगली
फिल्म लम्हे ऑफर की। 1991 में आई इस फिल्म में अपनी उम्र से काफी बड़े उम्र
के शख्स से मोहब्बत कर बैठती हैं। मां-बेटी दोनों का किरदार बहुत तबियत से
निभाया था।
ये भी पढ़ें - जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़
8. आर्मी:-
एक मात्र फिल्म जिसमें शाहरुख खान और
श्रीदेवी फेस-टू-फेस आए थे। 1996 में बनी इस फिल्म का एक सीन था जिसमें
शहीद आर्मी जवान का किरदार निभा रहे शाहरुख खान के शव को घर लाया जाता है।
ये भी पढ़ें - See Pics:इस फेमस स्टार के जुड़वा बच्चें हैं ये दोनों, क्या आपने पहचाना
9. जुदाई:-
बॉलीवुड की चांदनी ने फिल्मों से दूरी बनाने के पहले 1996 में राज कंवर की मेलोड्रामा फिल्म ‘जुदाई’ में श्रीदेवी दिखाई दी थीं।
ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब
10. इंग्लिश-विंग्लिश:-
श्रीदेवी
ने फिल्म ‘इंग्लिश-विंग्लिश’ से साल 2012 में कमबैक किया। आदिल हुसैन जैसे
बेहतरीन ऐक्टर के सामने अपने काम की तारीफ करवाना श्रीदेवी जैसी अदाकार के
लिए ही मुमकिन है।
ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न
11. मॉम:-
इंग्लिश-विंग्लिश में अभिनय से
श्रीदेवी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनका जलवा अभी भी बरकरार है।
इसके बाद पिछले साल 2017 में उनकी फिल्म ‘मॉम’ ने भी खूब वाहवाही बटोरी थी।
ये भी पढ़ें - सुष्मिता सेन: सिर पर यूनिर्वस का ताज और 10 लोगों के साथ अफेयर्स का...दाग