ये आइलैंड पुरुषों के लिए बैन, यहां महिलाओं को मिलेंगी वो सभी चीजें जो...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018, 2:23 PM (IST)

नई दिल्ली। सर्दी खत्म होने जा रही है और गर्मी का मौसम दस्तक देने जा रहा है। कई लोग विदेश में घूमने का प्लान बना रहे है। फिनलैंड में एक नया आइलैंड खुला है। बाल्टिक सी के पास इस आइलैंड में पुरुषों का जाना बैन होगा। यहां सिर्फ महिलाओं को ही जाने की इजाजत है। इस आइलैंड का नाम सुपरशी आइलैंड बताया जा रहा है।

PICS: ये है दुनिया का सबसे महंगा केक, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश


इस आइलैंड को गर्मियों में इसी साल खोल दिया जाएगा। ये आइलैंड एक अमेरिकी बिजनेसवुमन क्रिस्टीना रॉथ के दिमाग की उपज है। वो ऐसी जगह की तलाश में थीं, जहां महिलाएं आराम से छुट्टियां मना सकें।

ये है देश का सबसे ऊंचा कपल, परिवार का कद 26 फीट से ज्यादा

क्रिस्टीना रॉथ का कहना है कि यहां महिलाओं को फिटनेस, न्यूट्रीशन और वो सभी चीजें मिलेंगी जहां वो भाग-दौड़ भरी जिंदगी में नहीं मिल पाती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि सुपरशी आइलैंड में एक रिजॉर्ट भी है, जिसका कंस्ट्रक्शन जारी है। इस रिजॉर्ट में 4 कैबिन होंगे। जहां 10 महिलाएं आराम से रह सकती हैं। इस रिजॉर्ट में स्पा, सौना बाथ और अन्य सुविधाएं होंगी।

ये भी पढ़ें - शादीशुदा जोडों की ये अजीबोगरीब हरकतें...

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, सुपरशी आइलैंड में शेयर रूम रहेंगे। एक कैबिन की कीमत 3 हजार डॉलर से लेकर 6 हजार डॉलर तक रहेगी। यहां महिलाएं 5 दिन तक रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें - लडकियों को इन नामों से पुकारा तो आ जाएगी शामत

लेकिन टिकट बुक करने से पहले महिलाओं को अप्रूवल लेने के लिए सबसे पहले स्काइप के जरिए इंटरव्यू देना होगा। रिजॉर्ट में बने कैबिन पूरी तरह से हेल्थ पर फोकस होंगे।

ये भी पढ़ें - क्यों ट्रेनों को जंजीर में बांधकर रखते है...!

क्रिस्टीना रॉथ ने साफ कहा है, मैं मर्दों से प्यार करती हूं, उनसे किसी भी प्रकार की नफरत नहीं है। आगे ये आइलैंड मर्दों के लिए भी खुल सकता है।

ये भी पढ़ें - इस पेड पर फल नहीं औरतें उगती हैं....

लेकिन फिलहाल के लिए ये सिर्फ और सिर्फ महिलाओं और सुपरशी कम्यूनिटी के लिए है। उन्होंने 8.4 एकड़ का ये आइलैंड सितंबर 2017 में खरीदा था।

ये भी पढ़ें - यह है स्वर्ग का झरना, जहां से कोई नहीं लौटा वापस

फिलहाल यहां कंस्ट्रक्शन जारी है और इसी साल गर्मियों में इसे खोल दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - ...जब सेल्फी लेते वक्त लडक़ी को दिखा ऐसा नजारा, उड़े होश

द्वीप का लक्ष्य सभी उम्र की महिलाओं को योग, ध्यान, फिटनेस कक्षाओं, खाना पकाने और अधिक से जोड़ना है।

ये भी पढ़ें - इस पेड पर फल नहीं औरतें उगती हैं....

ये भी पढ़ें - इस छिपकली की कीमत एक लग्जरी कार से भी ज्यादा!


ये भी पढ़ें - अलग दिखने के लिए तोड दी सभी सीमाएं