वरुण इस साल लाएंगे अपनी दुल्हनिया !

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018, 1:11 PM (IST)

बॉलीवुड में सेलिब्रिटी की शादी को लेकर काफी चर्चाएं रहती हैं। हाल ही में बॉलीवुड गलियारें में सोनम-आनंद और वरूण-नताशा की शादी के काफी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी करने की चर्चा है। यह कपल 2018 मई, जून के महीने में शादी कर सकता है। ये बात कितनी सच है और कितनी गलत है इस बारे में फिलहाल और कोई जानकारी नहीं है।



दोनों को कई बार साथ देखा गया है। नताशा वरुण की फैमिली फंक्शन में भी शमिल होती हैं। कुछ समय पहले तक वरुण धवन और नताशा के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही थी और इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा था लेकिन अब लग रहा है दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है और दोनों इस साल शादी करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे