बर्थडे स्पेशल:जाने अन्नू कपूर कैसे बनें बॉलीवुड के हरफनमौला.....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018, 11:34 AM (IST)

अन्नु कपूर एक भारतीय अभिनेता और टीवी प्रस्तोता हैं। अन्नू कपूर बॉलीवुड के फेमस हस्तियों में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। आज अन्नू कपूर का जन्मदिन हैं। अन्नू जी ने अपनी लाइफ में कामयाबी पाने के लिए बहुत संघर्ष किया हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी पहचान सिंगिंग रियलिटी शो अंताक्षरी से बनाई। अन्नू कपूर का शो सुहाना सफर काफी फेमस है। इस शो में अन्नू कपूर फिल्मी दुनिया की कुछ अनकही कहानियां सुनाते हैं। सभी फिल्मी सितारों के किस्से सुनाने वाले अन्नू कपूर की कहानी शायद किसी ने नहीं सुनी होगी। आज हम अन्नू कपूर की जिंदगी के कुछ अनकहे किस्से लाए हैं। अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम मदनलाल है और उनकी मां का नाम कमला है। अन्नू कपूर के पिता एक ट्रेवलिंग पारसी थिएटर कंपनी चलाते थे। यह कंपनी शहर-शहर जा कर परफॉर्मेंस दिया करती थी। अन्नू कपूर की मां एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर और कवि थीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अन्नू कपूर ने अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए चाय का स्टॉल लगाया। जब ये काम नहीं चला तो चूरन के नोट बेचा करते थे। इतना ही नहीं अन्नू लॉटरी टिकट भी बेचते थे। साथ ही उन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया। एक थिएटर में प्ले के दौरान अन्नू कपूर ने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुड्ढे का रोल निभाया था। इस नाटक को देखने के लिए फिल्म मेकर श्याम बेनेगल भी पहुंचे थे। उन्हें अन्नू की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। उन्होंने अन्नू को तारीफों भरा पत्र लिखा और मिलने के लिए बुलाया। अन्नू कपूर ने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल की फिल्म 'मंदी' से की थी। फिल्मों के अलावा अन्नू कपूर ने कई टीवी शो होस्ट किए हैं। टीवी शो 'अंताक्षरी' उनके यादगार शो में से एक है। वहीं अन्नू कपूर को हिंदी की भी बहुत अच्छी जानकारी है। जब वह स्टेज पर खड़े होकर बोलते हैं तो हर कोई सम्मोहित हो जाता है।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’