T20 मैच : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हरा रचा इतिहास, देखें टॉप...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018, 3:56 PM (IST)

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने आज त्रिकोणीय टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात गेंदों पहले पांच विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 244 रन चाहिए थे, जो उसने पांच विकेट खोकर 18.5 ओवर में ही बना लिए। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाला देश बन गया है।

मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के ओपनर डी आर्की शॉर्ट ने 44 गेंदों पर आठ चौकों व तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 76 रन ठोके। कप्तान डेविड वार्नर ने 24 गेंदों पर चार चौकों व पांच छक्कों की बदौलत 59 रन बनाए। आरोन फिंच 14 गेंदों पर तीन चौकों व इतने ही छक्कों की बदौलत 36 रन पर नाबाद लौटे। ग्लेन मेक्सवैल ने 31 और क्रिस लिन ने 18 रन का योगदान दिया।

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 243 रन बनाए। मार्टिन गुप्टिल ने शतक जमाया। गुप्टिल ने 54 गेंदों पर छह चौकों व नौ छक्कों की मदद से 105 रन जोड़े।

दूसरे ओपनर कोलिन मुनरो 33 गेंदों पर छह चौकों व छह छक्कों की बदौलत 76 रन बनाने में सफल रहे। रॉस टेलर ने नाबाद 17, मार्क चैपमैन ने 16 और विकेटकीपर सेईफर्ट ने 12 रन की पारी खेली। केन रिचर्डसन और एंड्रयू टाई ने 2-2 और बेन स्टेनलेक व एश्टन एगर ने 1-1 विकेट झटका।

अब हम देखेंगे टी20 में हासिल किए गए 5 और सबसे बड़े लक्ष्य :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

कब : 11 जनवरी 2015
कहां : जोहानसबर्ग
लक्ष्य : 232 रन
नतीजा : वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को 4 गेंद पहले 4 विकेट से हरा दिया
मैन ऑफ द मैच : क्रिस गेल (90 रन)


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

2

कब : 18 मार्च 2016
कहां : मुंबई
लक्ष्य : 230 रन
नतीजा : इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 2 गेंद पहले 2 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : जो रूट (83 रन)


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

3

कब : 12 दिसंबर 2009
कहां : मोहाली
लक्ष्य : 207 रन
नतीजा : भारत ने श्रीलंका को 5 गेंद पहले 6 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : युवराज सिंह (23/3 विकेट, नाबाद 60 रन)


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

4

कब : 11 सितंबर 2007
कहां : जोहानसबर्ग
लक्ष्य : 206 रन
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 14 गेंद पहले 8 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : क्रिस गेल (117 रन)


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

5

कब : 6 मार्च 2016
कहां : जोहानसबर्ग
लक्ष्य : 205 रन
नतीजा : ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को अंतिम गेंद पर 5 विकेट से हराया
मैन ऑफ द मैच : डेविड वार्नर (77 रन)

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...