अमिताभ ने ‘जाने क्या मोड़ आया’ के लिए इन्हें दी शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018, 2:43 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘भूतनाथ’ के निर्देशक विवेक शर्मा को उनके म्यूजिक वीडियो ‘जाने क्या मोड़ आया’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ (75) ने मंगलवार रात गाने के लिंक को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘‘यह विवेक शर्मा हैं। मेरी फिल्म ‘भूतनाथ’ के निर्देशक अब एक म्यूजिक वीडियो के लेखक और रचनाकार हैं। इस नए प्रयास के लिए मेरी शुभकामनाएं!’’

फिल्म ‘भूतनाथ’ 2008 में रिलीज हुई थी।

अमिताभ आगामी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ में ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे। फिल्म चार मई को रिलीज होने की उम्मीद है।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे