विंटर ओलंपिक : अमेरिकी एथलीट व्हाइट ने लगाई गोल्डन हैट्रिक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018, 2:25 PM (IST)

प्योंगचांग। अमेरिका के स्नोबोर्डिग दिग्गज शॉन व्हाइट ने शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में अपने करियर का तीसरा स्वर्ण पदक जीता है। बुधवार को व्हाइट ने फोनिक्स स्नो पार्क में आयोजित पुरुषों की हॉफपाइप स्पर्धा में सोना जीता। व्हाइट ने इस स्पर्धा में 97.75 अंक हासिल किए। उन्होंने अमेरिका के लिए इस स्पर्धा में 100वां स्वर्ण पदक जीता।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस स्पर्धा में व्हाइट ने जापान के अयुमु हिरानो को मात दी। हिरानु को 95.25 अंकों के साथ दूसरा स्थान और आस्ट्रेलिया के स्कॉटी जेम्स को 92.00 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल हुआ। व्हाइट ने कहा, मैं जानता हूं कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे इस पर गर्व है। मैं अपने सर को ऊंचा कर जा सकता हूं।

हालांकि, परिणाम में जब मेरा नाम और मेरे स्कोर की घोषणा हुई, तो मुझे इसमें हैरानी हुई। अमेरिका के 31 वर्षीय व्हाइट अपने देश के पहले पुरुष एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने शीतकालीन ओलम्पिक में तीन बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले उन्होंने तुरिन में 2006 और वेंकुवर में 2010 में स्वर्ण पदक जीता था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

महिलाओं की स्लालोम स्पर्धा शुक्रवार तक स्थगित

शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में महिलाओं की स्लालोम स्कीइंग स्पर्धा शुक्रवार तक के लिए रद्द कर दी गई है। शीतकालीन ओलम्पिक की आयोजन समिति से मिली जानकारी में यह पता चला कि इस स्पर्धा का आयोजन पहले बुधवार को होना था, तेज हवाओं के कारण इस स्पर्धा का आयोजन अब शुक्रवार को होगा। तेज हवाओं के कारण इस कार्यक्रम के समय में कई बार बदलाव हुए।

एथलीटों को भी काफी परेशानी हो रही थी। इस कारण इस स्पर्धा को रद्द कर दिया गया। अब महिला स्लालोम स्पर्धा का आयोजन जेओंगसियोन में शुक्रवार को पुरुषों की स्लालोम स्पर्धा के साथ होगा। प्योंगचांग में स्कीइंग स्पर्धाओं के आयोजन में कई परेशानियां हो रही हैं।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....