भारत की पुरुष और हॉकी टीम को मिल गया यह नया प्रायोजक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018, 2:05 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम को नया प्रायोजक मिल गया है। ओडिशा सरकार अगले पांच साल के लिए राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला टीम को प्रायोजित करेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में इस साल 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक हॉकी विश्व कप टूर्नामेंट का आयोजन होगा।

इस मौके पर नवीन पटनायक ने कहा, हम इस साझेदारी से काफी खुश हैं। ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक भारत की पुरुष और महिला टीम को प्रायोजित करेगी। मैं आप सभी का विश्व कप के लिए स्वागत करता हूं। इस मौके पर टीम की नई जर्सी भी जारी की गई, जिस पर ओडिशा सरकार का नया लोगो है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा भी मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

टीम का फिट और चोट मुक्त होना जरूरी : कोच हरेंद्र

नई दिल्ली।
भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस साल कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों का आयोजन होना है और इसलिए टीम का फिट तथा चोट मुक्त रहना जरूरी है। राष्ट्रमंडल खेलों और कोरिया दौरे की तैयारी के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय शिविर का आयोजन 16 फरवरी से बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में हो रहा है। इस शिविर के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को 34 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है।

कोच हरेंद्र ने कहा, यह साल टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, टीम के लिए फिट और चोटों से मुक्त रहना बेहद जरूरी है, ताकि हम बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपने लक्ष्य को हासिल कर सकें। महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस शिविर में वह टीम की खिलाडिय़ों की तेजी और फुर्ती पर अधिक ध्यान देंगे। टीम कोरिया दौरे की शुरुआत तीन मार्च को करेगी, जो 12 मार्च तक जारी रहेगा। इस दौरे पर टीम मेजबान टीम के साथ पांच मैच खेलेगी।

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी