विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 फ़रवरी 2018, 5:06 PM (IST)

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने बुधवार को यहां विधानसभा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवचरण माथुर की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। माथुर को संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़, सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, पूर्व विधायक नवरंग सिंह, विधानसभा सचिव पृथ्वीराज सहित विधानसभा के अधिकारी, कर्मचारी एवं विभिन्न संघों के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा से याद किया ।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे