रैली का जायजा लेने के लिए सीएम जींद जाएंगे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018, 5:51 PM (IST)

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे 15 फरवरी, 2018 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा संबोधित की जाने वाली रैली के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए आज जींद के दौरे पर जा रहे हैं।आज यहां एक समारोह के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि रैली बिना किसी व्यवधान के आयोजित की जाएगी। एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक राजनीतिक दल द्वारा दूसरे राजनीतिक दल की रैली का विरोध किया जाना अनुचित है। उन्होंने इसे एक घटिया और शर्मनाक कार्य बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे