मार्टिन गुप्टिल ने की इन 3 बल्लेबाजों की बराबरी, सिर्फ इनसे पीछे

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018, 4:46 PM (IST)

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने मंगलवार को धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया। ओपनर गुप्टिल ने वेलिंगटन में इंग्लैंड के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज के मुकाबले में 40 गेंदों पर छह चौकों व तीन छक्कों की मदद से 65 रन ठोके। यह गुप्टिल की अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 13वीं फिफ्टी है। वे इस मामले में तीन बल्लेबाजों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं और सिर्फ एक बल्लेबाज से पीछे हैं।

गुप्टिल के अब 72 टी20 मैच में 33.06 के औसत व 130.75 के स्ट्राइक रेट के साथ 2083 रन हो गए हैं। गुप्टिल ने एक शतक (नाबाद 101 रन) भी लगाया है। 31 वर्षीय गुप्टिल के पास 47 टेस्ट और 154 वनडे का अनुभव भी है।

आईए अब नजर डालें अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक जमाने वाले 5 और बल्लेबाजों पर :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

विराट कोहली (भारत)

टी20 मैच : 55
रन : 1956
औसत : 52.86
स्ट्राइक रेट : 137.84
अर्धशतक : 18
टॉप स्कोर : नाबाद 90 रन


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

टी20 मैच : 55
रन : 1589
औसत : 33.80
स्ट्राइक रेट : 145.11
अर्धशतक : 13
शतक : 2
टॉप स्कोर : 117 रन


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)

टी20 मैच : 71
रन : 2140
औसत : 35.66
स्ट्राइक रेट : 136.21
अर्धशतक : 13
शतक : 2
टॉप स्कोर : 123 रन


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)

टी20 मैच : 80
रन : 1889
औसत : 28.19
स्ट्राइक रेट : 120.54
अर्धशतक : 13
शतक : 1
टॉप स्कोर : नाबाद 104 रन


ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

मोहम्मद शहजाद (अफगानिस्तान)

टी20 मैच : 60
रन : 1816
औसत : 31.85
स्ट्राइक रेट : 136.23
अर्धशतक : 12
शतक : 1
टॉप स्कोर : नाबाद 118 रन

नोट : डेविड वार्नर ने 68 और रोहित शर्मा ने 71 मैच में 12-12 अर्धशतक लगाए हैं।

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी