पचलावड़ा, गीगचा व बादीपुरा में पेयजल संकट, सड़कें खराब

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018, 8:14 PM (IST)

बारां। किसान कांग्रेस के किसान खेत गांव चौपाल कार्यक्रम के तहत नाहरगढ़ क्षेत्र में जिलाध्यक्ष रमेश मीणा की अगुवाई में लोगों की जनसमस्याएं सुनी गईं। ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पेयजल व सड़क की समस्या बताई। जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि क्षेत्र के पचलावड़ा, गीगचा व बादीपुरा की सड़कें बदहाल हैं। चौपाल में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला सचिव प्रहलाद सहरिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चौथमल सैनी, जिला प्रवक्ता जोधराज नागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रूपनारायण नागर, इंद्रनारायण नागर खेड़ली, उप तहसील अध्यक्ष छीतरलाल प्रजापति, ग्रामवासी छीतरलाल सहरिया, मुकेश सहरिया, महावीर सहरिया, राधेश्याम सहरिया, लक्ष्मण सहरिया आदि मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे