बजट में रेल भूमि अवाप्त करने की घोषणा नहीं होने से टोंक में नाराजगी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018, 7:15 PM (IST)

टोंक। विधानसभा बजट में मुख्यमंत्री राजे की ओर से रेल के लिए भूमि अवाप्त करने की घोषणा नहीं किए जाने से नाराज रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के कार्यकर्ताओं घंटाघर चौराहे पर बजट की प्रतियां जलाई। कार्यकर्ताओं ने रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान के नेतृत्व में प्रदर्शन कर विरोध जताया।

रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान ने मुख्यमंत्री से उम्मीद जताई है कि पूरक बजट में टोंक शहर की जन भावना को देखते हुए भूमि अवाप्ति की घोषणा करेंगी। खान ने कहा कि मुख्यमंत्री से रेल भूमि अवाप्ति को लेकर 7 फरवरी को शिष्टमंडल कोटा में मिला था। उस समय उन्होंने टोंक में रेल का भरोसा दिया था, जिससे टोंक की जनता को उम्मीद जगी थी कि मुख्यमंत्री टोंक में रेल के लिए जमीन देंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बजट में रेल की भूमि अवाप्ति की घोषणा नहीं होने से पूरे टोंक जिले में मायूसी छाई हुई है। इस दौरान देवेंद्र भारती, रईस अंसारी, प्रभु मेरोठा, लोजपा जिलाध्यक्ष रामजस टाटावत, लोजपा शहर अध्यक्ष कयामुद्दीन रंगरेज, लोजपा जिला महासचिव सिराज टोंकी, उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई, लक्ष्मी, ज्ञानी देवी, आरती, मोहम्मद इशाक, आशीष ग्वाला, शाहरुख खान, परवेज खान, गुलफाम, अब्दुल मोईन, यूसुफ गौरी, राहुल सिंह चौहान, सीताराम खंगार, राजेश माली, हरिराम गुर्जर, रामेश्वर जाट, रूप नारायण मीणा, राजेंद्र जैन, बनवारी लाल बैरवा, धर्मेश साहू, सीताराम चौधरी आदि मौजूद थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे