विषाक्त भोजन खाने से करीब 50 बाराती बीमार, मची अफरा-तफरी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018, 6:53 PM (IST)

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जिले में एक शादी समारोह में विषाक्त भोजन खाने से 4 दर्जन बारातियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार बारातियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरपी रावत ने सोमवार को बताया कि शहर के मैरिज लान में गोवारी गांव से आई बारात का कार्यक्रम चल रहा था। लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों की हालत खराब होने लगी। वे जगह-जगह उल्टियां करने लगे। बाद में बारात में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रात में ही 48 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गयाl मरीजों ने बताया कि अलग-अलग तरह के व्यंजन व मिठाई खाई थी। इस कारण यह पता नहीं लग पाया कि विषाक्त भोजन कौन सा था।
रावत ने बताया कि सोमवार सुबह तक 2 महिलाओं और 3 बच्चों को छोड़कर अन्य मरीजों को छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम ने शादी समारोह में पहुंच कर खाने के सैंपल लिए हैंl

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे