राजस्थान बजट : मुख्यमंत्री के समक्ष बड़ी चुनौतियां, एक साल का समय और कई घोषणाएं...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018, 2:36 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा में भाजपा सरकार का अंतिम बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने प्रत्येक वर्ग को खुश रखने का प्रयास किया है। खास बात यह है कि इस सरकार को अभी एक साल का समय बचा है। इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बजट को लेकर कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने लोक लुभावन बजट पेश किया है।

लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने इस बजट में प्रत्येक वर्ग के लिए घोषणाएं की हैं। अब इस सरकार के पास एक साल का समय बचा है, क्या इस एक साल में ये घोषणाएं पूरी हो पाएंगी। मुख्यमंत्री ने पिछले चार साल में इन घोषणाओं पर ध्यान क्यों नहीं दिया। लोगों ने इस बजट को इस वर्ष हुए उपचुनाव में भाजपा की हार से भी जोड़ा है।

इस संबंध में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बजट को सभी वर्गों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो भी घोषणाएं करती हैं उन्हें धरातल पर लाकर ही छोड़ती हैं। मुख्यमंत्री इन घोषणाओं को भी पूरा करेंगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे