वैलेंटाइन मेकअप टिप्स:हर अदा मतवाली...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 फ़रवरी 2018, 4:39 PM (IST)

वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए स्पेशल दिन है। इस दिन आप अपने साथी के साथ कुछ हसीन पल बिताते हैं, इसलिए प्यार करने वालों के लिए यह दिन सही मायने में पर्व की तरह है और यह तब और भी खूबसूरत हो जाता है जब आप हॉट, गॉर्जियस और फैब्यूलस नजर आयें। इसलिए अपने प्रेमी को लुभाने के लिए कुछ इस तरह का मेकअप ट्राई कर सकती हैं। नए ट्रेंड को समझ उसे अपनाकर अपनी पर्सनैलिटी में नया निखार लाया जा सकता है। यह जरूरी नहीं कि खूबसूरत दिखने की चाह में घर में सौंदर्य प्रसाधनों की दुकान खोल लें, बल्कि जरूरत है फैशन, ब्यूटी व मेकअप के बदलते ट्रेंड के साथ अपनी पर्सनैलिटी को अपडेट करने की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सबसे पहले एक बात अच्छे जान लें कि मेकअप करने से पहले अपनी स्किन पर 5-10 मिनट तक बर्फ घुमाएं। इसके बाद मेकअप करने से वो ज्यादा देर तक टिकता है।

ये भी पढ़ें - बॉय-फ्रेंड से झगड़ा..तो अपनाएं ये टिप्स!

दिन भर तरोताजा दिखने के लिए हल्के रंग का चयन ही ठीक रहेगा, चाहें वह आप अपनी आंखों पर इस्तेमाल करें या फिर होंठों पर। इसके लिए रोज शेड्स का अधिक इस्तेमाल होता है।

ये भी पढ़ें - महिलाओं के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट का दिलचस्प तरीका

वैलेंटाइन पर खास दिखने के लिए क्रीम ब्लश लगाएं, रोज शेड्स लगाएं। यह आपको खूबसूरत और फ्रेश लुक देगा। लिप कलर के लिए आप पिंक शेड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - महिलाओं के लिए बेहद ख़ास है ये बात

आंखों की पलकों में स्मियर आईशेडों लगाएं। अगर सफेद आईशेडों का इस्तेमाल करते हैं तो यह और भी सही है। पिंक भी बखूबी प्रयोग में लाया जा सकता है। आईलाइनर और काजल की एक पतली कोट लगाएं, इसे जरा भी मोटा न रखें।

ये भी पढ़ें - डेस्क जॉब करने वालों के लिए जरुरी है ये 7 बातें

खूबसूरत ग्लो चाहती हैं, तो अपने मॉइश्चराइजर में लिक्विड हाइलाइटर या थोडा-सा गोल्ड शिमर मिलाकर लगाएं।




ये भी पढ़ें - इन्हें खाने से आता है चेहरे पर डबल निखार