पद्मावत ही नहीं, इन 12 फिल्मों पर भी हो चुका है खूब बवाल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जनवरी 2018, 12:24 PM (IST)

अनिल प्रजापत

करणी सेना के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच गुरुवार को संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने उम्मीद जताई है कि राजनीतिक बवाल के बावजूद यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। पद्मावत का देशभर में विरोध हो रहा है। करणी सेना का आरोप है कि इतिहास के साथ छेड़छाड की गई है।

हालांकि, पहले इस फिल्म का नाम पद्मावती था, लेकिन राजपूत समाज के विरोध के बाद फिल्म का नाम पद्मावत किया गया। इसके बावजूद भी पद्मावत पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। वैसे पद्मावत एक मात्र ऐसे फिल्म नहीं है जिस पर विवाद हो रहा है। इससे पहले भी कई फिल्मों को लेकर कड़ा विरोध हुआ है और बैन की मांग उठती रही है। हालांकि, विरोध के बावजूद फिल्में रिलीज होती रही है।

आईये, नजर डाले किन-किन फिल्मों पर हो चुका है बवाल





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बाजीराव मस्तानी
साल 2015 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी पर भी इतिहास से छेड़छाड़ और भावनाओं को आहत करने का आरोप लग चुका है। बाजीराव मस्तानी के रिलीज के समय इस फिल्म को लेकर जमकर विरोध हुआ था। फिल्म बाजीराव मस्तानी में दिवंगत राजा श्रीमंत बाजीराव पेशवा और उनके परिवार के सदस्यों से जुड़े इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था। फिल्म में दिवंगत राजा बाजीराव पेशवा और उनकी पत्नियों- काशीबाई और मस्तानी के चित्रण के दौरान ऐतिहासिक तथ्यों को गलत रूप से पेश किया गया था। फिल्म के एक गाने में मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा एवं दीपिका पादुकोण को एक साथ नृत्य करते हुए दिखाया गया है, जो इतिहास के साथ छेड़छाड थी। पिंगरा नृत्य मराठी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और उसे फिल्म में आइटम सॉन्ग के रूप में दिखाया गया था।


ये भी पढ़ें - आइये जानते हैं जैकलिन के बारे में कुछ खास

ओएमजी- ओह माय गॉड
अक्षय कुमार की फि़ल्म ओएमजी- ओह माय गॉड को भी धार्मिक अंधविश्वासों पर चोट करने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा। फिल्म की रिलीज़ रोकने के लिए कुछ लोगों ने अदालत का भी रुख किया था। फि़ल्म में आध्यात्मिक गुरुओं के किरदार कुछ असली गुरुओं पर आधारित थे। उनका लुक और गेटअप वैसा ही था, लिहाज़ा कुछ लोगों को इस पर एतराज़ हुआ।


ये भी पढ़ें - बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी

जोधा अकबर
आशुतोष गोवारिकर की बहुतचर्चित फिल्म जोधा अकबर 15 फरवरी 2008 को दुनियाभर में रिलीज हुई लेकिन राजस्थान में रिलीज नहीं हो सकी। इतिहास के चरित्रों की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म का करणी सेना ने विरोध किया था। यह फिल्म में राजपूत राजकुमारी और अकबर के बीच कथित प्रेम कहानी पर आधारित थी। जिसे करणी सेना ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ बताया. करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी तब फिल्म के टाइटल से ही जोधा नाम हटाने पर अड़ गए थे और मांग नहीं मानी गई तो राजस्थान में प्रदर्शन भी नहीं हो सकी।


ये भी पढ़ें - क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान?

पीके
आमिर ख़ान की फिल्म पीके का एक धर्म विशेष के लोगों ने जमकर विरोध किया। फिल्म में दिखाए गए धार्मिक अंधविश्वासों पर प्रहार करने की वजह से इसके खिलाफ प्रदर्शन किये गये। दैवीय प्रतिरूपों को मजाकिया अंदाज में दिखाने पर एतराज जताया गया था।


ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल

उड़ता पंजाब
शहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर भी काफी विरोध हुआ था। उड़ता पंजाब में पंजाबियों की छवि ऐसी दिखाई गई है कि पंजाब में ज्यादातर लोग नशे के आदी हैं और नशे पर लगाम कसने में पुलिस और पंजाब सरकार पूरी तरह नाकाम हैं। फिल्म में पंजाब और पंजाबियों की गलत छवि दिखाई गई है इसलिए फिल्म की रिलीज का काफी विरोध हुआ था।

ये भी पढ़ें - इसलिए आनन फानन में शादी करने का फैसला लिया अभिनेत्री रिया सेन ने

ऐ दिल है मुश्किल
करण जौहर की फि़ल्म ऐ दिल है मुश्किल को भी कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के फिल्म में होने की वजह से इसका तगड़ा विरोध किया गया, क्योंकि फिल्म की रिलीज से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच उरी हमले के चलते तनाव हो गया था।


ये भी पढ़ें - इस मामले में इन 9 अभिनेत्रियों से आगे हैं बॉलीवुड की बेगम जान

फना
आमिर खान की फिल्म फना को लेकर भी काफी विरोध हुआ था। फना का विरोध इसलिए किया गया, क्योंकि आमिर खान ने गुजरात के नर्मदा डैम की हाइट बढ़ाने के खिलाफ टिप्पणी की थी। विरोध के बावजूद फिल्म गुजरात में रिलीज नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें - B. Special: राजकपूर की अवाज बन गए थे सुरों के उस्ताद मुकेश

गोलियां की रासलीला राम लीला
संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम लीला को लेकर भी काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था। आखिरकार फिल्म का टाइटल रिलीज से दो दिन पहले बदलना पड़ा था। फिल्म का टाइटल पहले राम लीला था, जबकि गोलियों की रासलीला इसकी टैगलाइन थी, क्योंकि फिल्म में रास रचा रहे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को दो दुश्मन गैंगस्टर परिवारों का दिखाया गया था। मगर राम लीला टाइटल होने की वजह से आपत्ति जताते हुए फि़ल्म का विरोध किया। लिहाजा टाइटल बदलना पड़ा था।


ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

आरक्षण
फिल्म ‘आरक्षण’ पर रोक की मांग को लेकर कई राज्यों में काफी हंगामा हुआ था। लोगों ने फिल्म आरक्षण को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की भावना को ठेस पहुंचाने वाला बताया था। आरक्षण फिल्म बनाए जाने को घृणित मानसिकता का परिचायक और समाज में उन्माद फैलाने की सोची समझी एक साजिश बताया गया था।


ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न

वीर
सलमान खान स्टारर फिल्म वीर को लेकर भी कई राज्यों में हंगामा हुआ था। करणी सेना के साथ कई दलों ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की थी। राजपूत समाज ने आरोप लगाया था कि फिल्म में इतिहास को तोड़-मरोडक़र पेश किया गया है। हालांकि, इतिहासकार और राजपूत समाज के लोगों के बीच सहमति बनने के बाद फिल्म को हरी झंडी मिली।


ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

विश्वरूपम
ऐक्टर और डायरेक्टर कमल हसन की फिल्म विश्वरूपम को लेकर मुस्लिम संगठनों ने काफी हंगामा किया था। हंगामे के चलते कई राज्यों में फिल्म पर बैन भी लगा था। इस फिल्म पर भी धर्म, जाति या वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। फिल्म के बारे में कुछ मुस्लिम संगठनों ने शिकायत की थी कि फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करती है।


ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

बॉम्बे
मणिरत्नम् की निर्देशित फिल्म बॉम्बे 1995 में आई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार अरविन्द स्वामी और मनीषा कोइराला ने निभाया। इस फिल्म पर भी पूरे देश में काफी बवाल हुआ था। यह फिल्म भारत के दिसंबर 1992 से जनवरी 1993 की अवधि के दौरान हुई घटनाओं पर केंद्रित है। इस फिल्म में अयोध्या के बाबरी मस्जिद विवाद, बॉम्बे में सांप्रदायिक तनाव और दंगे को लेकर फिल्माई गई थी। जिस पर पूरे देश में काफी बवाल हुआ था और इस पर बैन की मांग उठी थी।

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल