साहा-पार्थिव के बाद अब कार्तिक पर नजर, ये हैं भारतीय विकेटकीपर...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 जनवरी 2018, 5:04 PM (IST)

नई दिल्ली। बड़ी उम्मीदों के साथ दक्षिण अफ्रीका पहुंची दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के लिए अब तक का दौरा निराशाजनक रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व में खेल रही टीम इंडिया तीन मैच की सीरीज 0-2 से खो चुकी है। पूर्व में कई सालों तक भारतीय टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। वे कप्तानी के साथ बल्लेबाज और विकेटकीपर के रूप में भी काफी योगदान देते थे।

धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रिद्धिमान साहा ने उनकी जगह लेते हुए अपना स्थान पक्का किया। वे केपटाउन में खेले गए टेस्ट में विकेट के पीछे 10 शिकार करते हुए जबरदस्त सफल रहे, लेकिन बल्ले ने उनका साथ नहीं दिया। सेंचुरियन में हुए दूसरे टेस्ट में पार्थिव पटेल को मौका मिला, लेकिन वे इसे नहीं भुना पाए। ऐसे में माना जा रहा है कि 24 जनवरी से जोहानसबर्ग में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को आजमाया जा सकता है।

32 वर्षीय कार्तिक ने अब तक 23 टेस्ट में 1000 रन बनाए हैं। हालांकि इनमें से 16 टेस्ट में ही उन्हें विशुद्ध विकेटकीपर के रूप में खिलाया गया। इनमें उन्होंने 491 रन बनाने के साथ विकेट के पीछे 45 कैच लिए और पांच स्टंप किए। कार्तिक ने भारत के लिए पिछला टेस्ट जनवरी 2010 में चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

आईए अब नजर डालें भारत के उन टॉप 5 क्रिकेटर्स के प्रदर्शन पर, जो टेस्ट में बतौर विशेषज्ञ विकेटकीपर खेलने उतरे :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एमएस धोनी

टेस्ट : 90
रन : 4876
औसत : 38.09
शतक : 6
टॉप स्कोर : 224 रन
शिकार : 256 कैच, 38 स्टंप


ये भी पढ़ें - कोहली ने किया एक ही टेस्ट में 0 और शतक का कमाल, ये हैं पिछले 5...

सैयद किरमानी

टेस्ट : 88
रन : 2759
औसत : 27.04
शतक : 2
टॉप स्कोर : 102 रन
शिकार : 160 कैच, 38 स्टंप


ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...

किरण मोरे

टेस्ट : 49
रन : 1285
औसत : 25.70
टॉप स्कोर : 73 रन
शिकार : 110 कैच, 20 स्टंप


ये भी पढ़ें - सिर्फ कंगारू क्रिकेटर वाटसन ने किया है यह कमाल, ये हैं टॉप...

फारुख इंजीनियर

टेस्ट : 46
रन : 2611
औसत : 31.08
शतक : 2
टॉप स्कोर : 121 रन
शिकार : 66 कैच, 16 स्टंप


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

नयन मोंगिया

टेस्ट : 44
रन : 1442
औसत : 24.03
शतक : 1
टॉप स्कोर : 152 रन
शिकार : 99 कैच, 8 स्टंप

ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली