इस हस्ती के साथ नजर आईं बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जनवरी 2018, 4:27 PM (IST)

लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रैपर अशर के साथ नजर आईं। वे संडैंस फिल्मोत्सव में शामिल हुईं, जहां वे अपनी हॉलीवुड फिल्म ए किड लाइक जेक के प्रचार के लिए पहुंचीं। प्रियंका ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर अशर के साथ एक तस्वीर साझा की जिसमें वे आर्मी ग्रीन पैंट्स, गले तक बंद सफेद रंग का टॉप और ओलिव ग्रीन ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं।

वहीं, रैपर इस दौरान काले रंग के परिधान में दिख रहे हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, बर्डन के प्रीमियर के लिए बधाई। अशर। संडैंस फिल्मोत्सव। प्रियंका ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वे अमेरिकी अभिनेत्री ओक्टाविया स्पेंसर, सिलास होल्स्ट और जिम पार्संस के साथ नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे