तीन महीने बाद भारत लौटीं हिटलर दीदी की स्मिता सिंह

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जनवरी 2018, 1:06 PM (IST)

मुंबई। ‘थपकी प्यार की’ और ‘हिटलर दीदी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आईं अभिनेत्री स्मिता सिंह तीन महीने छुट्टियों का आनंद लेकर मुंबई वापस लौट आई हैं। स्मिता ने कहा, ‘‘विभिन्न देशों और प्रकृति की सुंदरता तराशने के लिए छुट्टियों पर थी। मैं भारत लौट गई हूं। यह एक अद्भुत अनुभव रहा है और मेरे लिए यह अद्भुत समय भी था।’’

काम के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अगर मुझे छोटी भूमिका मिलती है, तो मैं इसके लिए हां कर दूंगी। मैं शक्तिशाली और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाना पसंद करूंगी।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे