पुजारा टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट होने वाले पहले भारतीय, देखें...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 17 जनवरी 2018, 5:06 PM (IST)

नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की दीवार के रूप में मशहूर हुए चेतेश्वर पुजारा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए दूसरे टेस्ट को बिल्कुल याद नहीं रखना चाहेंगे। पुजारा टेस्ट की दोनों पारियों में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। वे यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के 23वें बल्लेबाज हैं।

पुजारा से पहले दिसंबर 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग के साथ ऐसा हुआ था। पुजारा को पहली पारी में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुंजी एनजिदी ने रन आउट किया था। पुजारा ने मिड ऑन की ओर शॉट खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। एनजिदी ने भागकर गेंद को पकड़़ा और सीधा थ्रो मार पुजारा को रन आउट कर दिया।

पहली ही गेंद पर पैवेलियन लौटने वाले पुजारा खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरी पारी में पार्थिव पटेल गली क्षेत्र में खेलकर दौड़ पड़े। पुजारा तीसरा रन भी लेना चाहते थे, लेकिन एबी डिविलियर्स के थ्रो पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने कमाल की फुर्ती दिखाते हुए उन्हें रन आउट कर दिया।

उस समय पुजारा का बल्ला क्रीज की लाइन पर था, जबकि यह अंदर होना चाहिए था। पुजारा 47 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा अब तक टेस्ट में छह बार रन आउट के शिकार हुए हैं।

अब हम देखेंगे टेस्ट में सर्वाधिक दफा रन आउट होने वाले 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

रन आउट : 15 बार
कुल टेस्ट : 168
रन : 13378
औसत : 51.85
50/100 : 62/41
टॉप स्कोर : 257 रन


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

राहुल द्रविड़ (भारत)

रन आउट : 13 बार
कुल टेस्ट : 164
रन : 13288
औसत : 52.31
50/100 : 63/36
टॉप स्कोर : 270 रन


ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...

एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया)

रन आउट : 12 बार
कुल टेस्ट : 156
रन : 11174
औसत : 50.56
50/100 : 63/27
टॉप स्कोर : 205 रन


ये भी पढ़ें - ईडन गार्डंस में अब तक लगे हैं 13 शतक, रोहित नं.1, ये हैं पिछले 5

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)

रन आउट : 12 बार
कुल टेस्ट : 103
रन : 8625
औसत : 50.73
50/100 : 29/30
टॉप स्कोर : 380 रन


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

थिलन समरवीरा (श्रीलंका)

रन आउट : 11 बार
कुल टेस्ट : 81
रन : 5462
औसत : 48.76
50/100 : 30/14
टॉप स्कोर : 231 रन

ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां