घरेलू इलाज:त्वचा पर धारियां और झुर्रियों से पाएं निजात

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 जनवरी 2018, 5:07 PM (IST)

जाडे का मौसम ठंडे तापमान के साथ-साथ लाता है। फलस्वरूप त्वचा में पानी और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। त्वचा बेजान दिखने लगती है। कई बार तो सूखी त्वचा की वजह से त्वचा पर बारीक धारियां और झुर्रियां भी नजर आने लगती है। लेकिन थोडी देखभाल और मसाज आप की त्वचा और शरीर दोनों को खुशनुमा बना सकती है। इस बारे में आइये जानते हैं। सर्दियों में मसाज बहुत जरूरी होती है, क्योंकि इस मौसम में त्वचा रूखी हो जाती है और हड्डियों के जोडों में अकडन हो जाती है। मांसपेशियों और हड्डियों के जोडों में अकडन हो जाती है। मांसपेशियों भी अकड जाती हैं। आयल मसाज से मांसपेशियों और हड्डियों के जोडों को गति मिलती है, जो शरीर के लिए लाभदायक होती है। मसाज के बाद स्टीम लेना भी अच्छा रहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हर उम्र में मसाज जरूरी है और आज की लाइफ स्टाइल में तो इस का खास उपयोग है, क्योंकि आजकल अधिकतर महिलाएं बाहर काम करती हैं, जहां उन्हें एक जगह बैठ कर अधिक समय तक काम करना पडता है। इसएिल सप्ताह में एक बार मसाज अवश्य करवाएं।

ये भी पढ़ें - प्यार में ऐसी लड़की को कभी न कहें न

आयल मसाज-:
इस स्वीडिश मसाज भी कहा जाता है। इस में तिल और सनफ्लोवर के तेल का प्रयोग कर मसाज की जाती है।

ये भी पढ़ें - आदमियों की इन 5 आदतों से घुटती हैं महिलाएं

हॉट स्टोन मसाज
इसमें लावा से निकले पत्थर का प्रयोग कर मसाज की जाती है। इस पत्थर में हीट अधिक देर तक रहती है, जिस के प्रयोग से सर्दियों में मसाज करनेपर जौइंट्स का काफी राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें - अण्डों के बारे में तरह तरह की अटकलियाँ

सर्दियों में पैरों की शुष्क त्वचा के लिए 1 छोटा चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन 5 मिली गुलाबजल में डालें। इसे पैरों पर आधा घंटा लगाए रखने के बाद साफ पानी से धो कर पैर साफ कर लें।

ये भी पढ़ें - चाल बताती है कितने आक्रामक हैं आप