काजोल का कई साल पुराना राज आया सब के सामने

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 15 जनवरी 2018, 3:44 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रैस काजोल को सभी फैंस काफी पसंद करते हैं। उनका चुलबुली स्माइल के सभी दीवाने हैं। फिल्मों में हर तरह के किरदार को निभाकर काजोल ने इंडस्ट्री में एक अलग ही छाप छोड़ी है। उनका का नाम इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस में शुमार है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज काजोल को लेकर एक ऐसी चौंकाने वाली बात सामने आई है जिसने इंडस्ट्री के साथ-साथ पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। यह बात कई सालों से काजोल सबसे छुपाते हुए आ रही थीं लेकिन आज इस बात का खुलासा हो ही गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दरअसल, काजोल का सिलेक्शन ‘स्वच्छ आदत स्वच्छ भारत’ के एडवोकेसी एम्बेसडर के रूप में हुआ है। इतना नामी-गिरामी होने के बावजूद काजोल का परिवार एक सादा जीवन व्यतीत करने में यकीन रखता है। काजोल एक ज़मीन से जुड़ी हुई अदाकारा हैं। उनके लिए कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं है। वह घर के कामों को भी बखूबी करती हैं। वह एक अच्छी मां होने के साथ-साथ एक अच्छी हाउसवाइफ भी हैं। छोटी उम्र से ही काजोल को घर के कामों में हाथ बंटाना अच्छा लगता था। जब वह छोटी थीं तो नौकरानी के न आने पर घर की साफ़-सफाई खुद ही कर दिया करती थीं। अपना यही गुण उन्होंने अपने बच्चों में भी डाला है।

ये भी पढ़ें - सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर

बता दें कि शाहरुख़ के साथ काजोल की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। दोनों के बीच एक अच्छी दोस्ती भी देखने को मिलती है। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ आज भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। काजोल ने ‘बाजीगर’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘फ़ना’ जैसी अनेकों सुपरहिट फिल्में दी। काजोल अपने नाम अब तक 6 फिल्मफेयर अवार्ड कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!