ऋषभ पंत ने जमाया T20 क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज शतक, देखें टॉप...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 14 जनवरी 2018, 3:17 PM (IST)

नई दिल्ली। बाएं हाथ के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने रविवार को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर टी20 क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक उड़ाया। उनकी पारी की मदद से दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉर्थ जोन के मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 50 गेंदों पहले 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। 20 वर्षीय पंत ने 32 गेंदों पर ही सैकड़ा जड़ दिया।

पंत कुल 38 गेंदों पर आठ चौकों व 12 छक्कों की मदद से 116 रन पर नाबाद लौटे। दूसरे छोर पर खड़े गौतम गंभीर ने 33 गेंदों पर चार चौकों की मदद से अविजित 30 रन बनाए। दिल्ली के सामने 145 रन का लक्ष्य था, जो उसने 11.4 ओवर में ही पा लिया। 20 वर्षीय भारत के लिए भी दो टी20 मैच खेलकर 43 रन बना चुके हैं। वे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के सदस्य थे।

अब हम देखेंगे टी20 क्रिकेट में जड़े गए 5 और सबसे तेज शतक :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू)

कब : 23 अप्रैल 2013
कहां : बेंगलुरू
विरुद्ध : पुणे वॉरियर्स
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 30
पारी का विवरण : 175 रन, 66 गेंद, 13 चौके, 17 छक्के
नतीजा : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 130 रन से जीता


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

एंड्रयू साइमंड्स (केंट)

कब : 2 जुलाई 2004
कहां : मेडस्टोन
विरुद्ध : मिडिलसेक्स
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 34
पारी का विवरण : 112 रन, 43 गेंद, 18 चौके, 3 छक्के
नतीजा : केंट डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 29 गेंद पहले 7 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

लुईस वान डर वेस्थुइजेन (नामीबिया)

कब : 7 नवंबर 2011
कहां : विंडहोक
विरुद्ध : केन्या
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 35
पारी का विवरण : 145 रन, 50 गेंद, 14 चौके, 12 छक्के
नतीजा : नामीबिया 50 रन से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)

कब : 29 अक्टूबर 2017
कहां : पोशफस्ट्रूम
विरुद्ध : बांग्लादेश
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 35
पारी का विवरण : नाबाद 101 रन, 36 गेंद, 7 चौके, 9 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 83 रन से जीता


ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद

रोहित शर्मा (भारत)

कब : 22 दिसंबर 2017
कहां : इंदौर
विरुद्ध : श्रीलंका
शतक के लिए खेलीं गेंदें : 35
पारी का विवरण : 118 रन, 43 गेंद, 12 चौके, 10 छक्के
नतीजा : भारत 88 रन से जीता

ये भी पढ़ें - रोहित इस मामले में इन्हें पछाड़ आए पहले स्थान पर, देखें टॉप...