नगर निगम कर्मचारी मना सकेंगे मकर सक्रांति, सर्वे टीम 20 के बाद आएगी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 10:31 PM (IST)

जयपुर। नगर निगम के कर्मचारी अब शांति से मकर संक्रांति मना सकेंगे। जयपुर नगर निगम में रविवार को अवकाश रहेगा। स्वच्छता सर्वेक्षण के चलते अवकाश निरस्त किए थे। 16 जनवरी को जयपुर आनी थी स्वच्छता सर्वेक्षण टीम, अब 20 जनवरी के बाद आएगी सर्वेक्षण टीम। इस कारण नगर निगम के कर्मचारियों को थोड़ी राहत मिली है। इसके बाद मेयर अशोक लाहौटी ने कर्मचारियों को अवकाश लेने का आदेश जारी कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे