फोटो लेने से मना करने पर हुआ झगडा़, महिला सहित 4 जख्मी

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 1:13 PM (IST)

कोटा। कुन्हाडी थाना इलाके की बरडा बस्ती में चल रहे एक कार्यक्रम में फोटाे खींचने से मना करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर एक परिवार के चार लोगों पर हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना के बाद एक महिला को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि तीन घायलों को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

जानकारी के मुताबिक बरडा बस्ती के एक मकान में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें परिवार के सभी लोग नाच-गा रहे थे। इस दौरान इलाके में रहने वाला एक युवक अक्षय वहां आया और फोटो लेने लगा। जब परिवार के लोगों ने उसे मना किया तो वो झगडे़ पर उतारू हो गया। जिसके कुछ देर बाद युवक ने अपने करीब एक दर्जन साथियों को हथियारों के साथ वहां बुलाया अौर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

हमले में एक महिला कमला के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं एक महिला और दो पुरूषों के भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - हैवान बना बसपा नेता: पत्नी को गर्म चिमटे से दागा, चाकू से काटे हाथ