राज्यपाल सोलंकी और सीएम खट्‌टर ने दी लोहड़ी और सक्रांति की शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 12:40 PM (IST)

चण्डीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को लोहड़ी व मकर सक्रांति पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि व सबके धन-धान्य से भरपूर होने की कामना की है।

यहां जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हर्षोल्लास का त्योहार लोहड़ी व मकर सक्रांति हमें परस्पर प्रेम, प्यार और भाईचारे के साथ मिलकर रहने की प्रेरणा देता है। हमें इस त्योहार को मेलजोल व साम्प्रदायिक सौहार्द के वातावरण में मनाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे त्योहार शांति, प्रगति और समृद्धि प्रदान करने वाले होते हैं। मुख्यमंत्री ने इस त्योहार को हमारी समग्र सांस्कृतिक धरोहार बताया, जो देश में सामुदायिक सदभावना और सांस्कृतिक ताने बाने को सुदृढ़ करता है।

लोहड़ी व मकर सक्रांति का यह पर्व धार्मिक आस्था, ऋतु परिवर्तन, कृषि पैदावार का पर्व है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे