हैदराबाद : तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और 3 घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 13 जनवरी 2018, 09:50 AM (IST)

हैदराबाद। हैदराबाद के नगर के जुबली हिल्स में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सडक हादसा शनिवार को सुबह हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से जा रही एक कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पाल में भर्ती करवाया है। जहां तीनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कार चालक के संतुलन खो जाने डिवायडर से जा टकरायी। इस दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे