कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने किया कॅरिअर और रोजगार दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 2:53 PM (IST)

करौली। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट स्थित टाउन हॉल में कैरियर और रोजगार दिवस कार्यक्रम का कलेक्टर अभिमन्यु कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस मौके पर एसपी अनिल कयाल, नगर परिषद सभापति राजाराम गुर्जर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज नारायण शर्मा सहित अन्य अधिकारी स्काउट गाइड्स और विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्रा मौजूद रहे। कलेक्टर और एसपी ने छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की जीवनी से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।


ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके

उन्होंने कहा कि विवेकानंद अपने समर्पण के कारण ही विश्व विख्यात हुए। इस मौके पर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में टेली फिल्म और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की जीवनी का चित्रण किया गया।

ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके