एलओसी पर भारत, पाकिस्तान की सेनाओं के बीच गोलीबारी, मोर्टार भी दागे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 2:16 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार को भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई और मोर्टार भी दागे गए। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने 200& में उड़ी सेक्टर में कमलकोटे क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने स्वचालित एवं छोटे हथियारों व मोर्टार से भारतीय चौकियों पर निशाना साधा। हमारे जवान बड़ी मुस्तैदी से इसका जवाब दे रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों ओर से किसी तरह के जान एवं माल की हानि की खबर नहीं है।’’

एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट

इधर, बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह घटना उड़ी सेक्टर में हुई। पीडि़त की पहचान राष्ट्रीय राइफल के जवान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो कमालकोट इलाके में गश्त लगा रहा था। जवान को यहां सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे