हैरान हो जाएंगे आप साक्षी तंवर ये बात जानकर

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 1:37 PM (IST)

हिन्दी भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड अभिनेत्री है। उन्हें मुख्यत: बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मीत टीवी सीरियल कहानी घर घर की और बडे अच्छे लगते हैं में क्रमश: पार्वती अग्रवाल और प्रिया कपूर के अभिनय से मशहूर हैं। उन्होंने विभिन्न टीवी धारावाहिकों, रियलिटी शो और फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। साक्षी तंवर ने अपना करियर एक टेलीविजन प्रोग्राम में ऐंकर के रूप में 1990 में आरम्भ किया। उनका फस्ट टीवी सीरियल दस्तूर था। उसके बाद उन्होंने विभिन्न टेलीविजन धारावाहिकों में कार्य किया। उनका मुख्य अभिनय कहानी घर-घर की नामक धारावाहिक में देखने को मिला जिसे बहुत ही सफलता और यह धारावाहिक 2000 से 2008 तक लगातार आठ वर्षो तक चला। उन्होंने इसमें एक महिला पहलवान, पार्वती अग्रवाल का किरदार निभाया था।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

साल 2011 में धारावहिक बडे अच्छे लगते हैं के जरिए उन्होंने छोटे पर्दे पर सक्सेसफुल वापसी की। प्रिया कपूर के अभिनय में उन्हें बहुत पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें - ममता ने प्यार की खातिर कबूला था इस्लाम,फोटोशूट, ड्रग्स, जोगन...विवादों से रहा खास नाता

सूत्रों के अनुसार खबर तो यह भी है कि साक्षी ने गुपचुप तरीके से एक बिजनेसमैन संग शादी के बंधन में बंध गई है। इन खबरों से साक्षी काफी परेशान भी हुई थी। लिहाजा उन्हें आगे आना ही पडा। वहीं साक्षी ने इन खबरों को सिरे सही गलत बताया। शादी की इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि कोई पता नहीं कौन जान-बूझकर इस तरह की अफवाह फैला रहा है और लोग भी इस झूठ खबर पर विश्वास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें

बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान के साथ वो फिल्म दंगल में भी साक्षी अभिनय करती दिखीं।

ये भी पढ़ें - इस टीवी शो से की थी करियर की शुरुआत, मिले थे सिर्फ 50 रुपए!

अपने 20 साल के अभिनय करियर में साक्षी के हिन्दी सिनेमा में भी काम किया है। इनमें कॉफी हाउस, बावरा मन, सलून और कहीं दूर के नाम शामिल है। बॉलीवुड के अभिनेता सनी देओल के साथ भी फिल्म मोहल्ला अस्सी में साथ में काम किया है।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न