एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 1:25 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह घटना उड़ी सेक्टर में हुई। पीडि़त की पहचान राष्ट्रीय राइफल के जवान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो कमालकोट इलाके में गश्त लगा रहा था।

जवान को यहां सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे