मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 जनवरी 2018, 12:21 PM (IST)

बारां। मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत पर जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह व पुलिस अधीक्षक डी.डी. सिंह ने गुरूवार को मौके का निरीक्षण किया।

कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह व पुलिस अधीक्षक डी.डी. सिंह ने सुन्दलक का दौरा कर सुन्दलक तालाब व अन्य स्थानों पर मिट्टी के अवैध खनन के संबंध में जानकारी लेते हुए खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध मिट्टी का खनन करने वाले लोगों पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पाबंद किया जाए। इस मौके पर उपखंड अधिकारी बद्रीलाल राठौर, खान विभाग के अधिकारी आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे