रेल के लिए भूमि मिली तो होगा गति से काम- नगरवाल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 3:32 PM (IST)

टोंक। लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव एवं रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान के कार्यालय में गुरुवार को रेलवे विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके नगरवाल ने टोंक रेल परियोजना पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके नगरवाल ने अकबर खान से कहा है कि हमारा कार्य प्रगति पर है, अब केवल हमें भूमि की जरूरत है। राज्य सरकार हमें भूमि देती है तो रेल का कार्य गति से चल सकेगा।

इस पर अकबर खान ने एस के नगरवाल से कहा कि मुख्यमंत्री पर टोंक जिलेवासियों व रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना को विश्वास है कि वे टोंक को रेल के लिए भूमि जरूर देंगी और भूमि अवाप्ति की घोषणा कराने के लिए हम प्रयासरत हैं। इस अवसर पर मौजूद सहायक अभियंता केडी स्वामी, अभियंता मजीद व विप्लव आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे