ठंड में नहाने का अनोखा तरीका, देखकर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 1:30 PM (IST)

नई दिल्ली। उत्तर भारत में जबरदस्त कडाके की ठंड पड रही है। अमेरिका और कनाडा में तो पारा माइनस में पहुंच चुका है। ठंड को लेकर सोशल मीडिया में इन दिनों कई तरह के वीडिया और तस्वीरें वायरल हो रही है। लोग अपने अपने तरीके से ठंड से बचने के लिए तरीका बता रहे है। वहीं कुद लोगों के लिए कडाके की ठंड में नहाना सबसे बडा सिर दर्द बन जाता है। अक्सर देखा जाता है, कई लोग नहाने से बचते है या फिर ठंड में नहाने के लिए कोई नई जुगाड़ करते है। लोगों ने ठंड में नहाने से बचने के कुछ फनी वीडिया और फोटो शेयर कर रहे है जिसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इन दिनों सोशल मीडिया में एक नहाने का वीडिया खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सबसे पहले देखने में ऐसा लगा रहा है कि ये शख्स ठंड में ठंउे पानी से नहाने जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। मग में पानी लेने के बाद ये शख्स हाथ धोता है फिर बिना मग में पानी लिए पानी डालने की एक्टिंग करता है। लोग इस वीडियो काफी पसंद कर रहे है।

ये भी पढ़ें - गौर से देखिए इन तस्वीरों को, नजर आएंगे अजीब चेहरे!

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें गर्म चूल्हे के ऊपर तसले पर बैठकर बच्चा नहा रहा है। आग की लपटों से पानी गर्म हो रहा है और बच्चा मजे से नहा रहा है। इस वीडियो को अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें - आइए मिलते हैं दुनियां की अजीबो-गरीब महिलाओं से