कमला मिल अग्निकांड: पब मालिक अभिजीत, कृपेश और जिगर अरेस्ट

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 11 जनवरी 2018, 08:47 AM (IST)

मुंबई। मुंबई अग्निकांड के मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। 29 दिसंबर को मुंबई के कमला मिल्स में हुए अग्निकांड के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी अभिजीत मानकर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने देर रात कमला मिल्स में हुए अग्निकांड के सिलसिले में वन अबव पब के मालिक कृपेश सांघवी और जिगर सांघवी को गिरफ्तार किया था। लेकिन, मैनेजर युग टुली अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आपको बता दें कि मुंबई में 29 दिसंबर को कमला मिल्स भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हुई थी। अधिकतर लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी। तभी से पुलिस को मुख्य आरोपियों की तलाश थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त एस जयकुमार ने गुरुवार को बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी सांघवी बंधुओं को देर रात अंधेरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने वन अवब पब के मालिकों- सांघवी बंधुओं और अभिजीत मंकार को कथित रूप से शरण देने को लेकर एक होटल मालिक विशाल करिया को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इन तीनों पर गैर इरादतन हत्या और आईपीसी की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिपोर्ट के मुताबिक विकास करिया से पूछताछ के दौरान पता चला कि जिगर और कृपेश सिंघवी वकील से मिलने आने वाले हैं। पुलिस ने फिर जाल बिछाकर दोनों भाइयों को धर दबोचा। सिंघवी भाई 2 जनवरी से फरार थे और पुलिस ने उनके ठिकानों के बारे में सुराग देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

ये भी पढ़ें - क्राइम पेट्रोल देख कर बनाया प्लान फिर ढाई साल के मासूम को चाची ने ही मार डाला