पुलिस ने नाकाम कर दी डकैती की साजिश, पांच डकैत गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 10 जनवरी 2018, 10:37 PM (IST)

जोधपुर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैत गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इन्हें डकैती की साजिश रचते समय गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस सतर्कता से इनके मंसूबे नाकाम हो गए।
सीएचबी थाना पुलिस ने बुधवार को डकैती की साजिश रचते पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, देसी कट्टे और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार ये डकैत जोधपुर, बीकानेर सहित कई थानों से वांटेड हैं। पुलिस पूछताछ में इनसे डेढ़ दर्जन से ज्यादा वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अभी इनसे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे